Breaking News
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी, निष्पक्ष लेखनी से समाज को दिशा मिलती है : हरिराम चेरो     |     DPRO नमिता शरण का तबादला निरस्त, सोनभद्र में ही बनी रहेंगी तैनात     |     शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने सुबह-सुबह दबोच लिया तस्करी का खेल, तीन वाहन भी जब्त

रायपुर(सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस और एएनटीएफ लखनऊ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दरमा पहाड़ी मोड़ के पास चेकिंग के दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से अलग-अलग वाहनों में कुल 107 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इस मामले में थाना रायपुर में NDPS एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया।

• पूछताछ में खुला बड़ा नेटवर्क

पुलिस पूछताछ में आरोप है कि गिरफ्तार अभियुक्त बिहार से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, मध्यप्रदेश समेत अन्य क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करते थे। कार्रवाई के दौरान इन्दल यादव, लवकुश यादव और रंजीत यादव के पास से पिकअप, मोटरसाइकिल और बोलेरो में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद किया गया। इस कार्रवाई में प्र0नि0 अविनाश कुमार सिंह, उ0नि0 सूरज सिंह सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।





Top