Breaking News
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई     |     20 दिन की गुमशुदगी के बाद जंगल में मिला महिला का कंकाल, कई सवालों ने बढ़ाई रहस्य की परतें     |     अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत से मचा हड़कंप, प्रशासन ने अस्पताल किया सील     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी सबकी नजर

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में एक महिला का शव कुएं में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान 23 वर्षीय सखीना पत्नी विशाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले को लेकर मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है, जिससे घटना संदिग्ध बन गई है।

• पिता ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

मृतका के पति विशाल का कहना है कि सखीना पानी भरने के दौरान कुएं में गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं मृतका के पिता गुड्डू ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए गले, चेहरे और माथे पर चोट के निशान होने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा और उसी आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।





Top