Breaking News
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई     |     20 दिन की गुमशुदगी के बाद जंगल में मिला महिला का कंकाल, कई सवालों ने बढ़ाई रहस्य की परतें     |     अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत से मचा हड़कंप, प्रशासन ने अस्पताल किया सील     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• सड़क किनारे बेशकीमती जमीन पर कब्जे को लेकर टकराव, कई लोग बेचकर कमा रहे मोटी रकम का आरोप

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर रेणुकूट मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे स्थित बेशकीमती जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने तूल पकड़ लिया, जब न्यायिक अपर जिला मजिस्ट्रेट रमेश चंद्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बीजपुर मोटर गैरेज से बस स्टैंड पुलिया तक दक्षिण पटरी पर स्थित गाटा संख्या 1604 क,ख की कई बीघा जमीन पर कई दावेदार सामने आए। मौके पर जमुना गुप्ता और गोविंद गुप्ता समेत अन्य लोगों ने अपनी-अपनी जमीन होने का दावा करते हुए दस्तावेज प्रस्तुत किए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल से भी विस्तृत जानकारी ली गई और दोनों पक्षों के मौखिक बयान सुने गए।

• ऊंचे दामों पर जमीन बेचने का आरोप, जांच के बाद निर्णय की बात

अपर जिला मजिस्ट्रेट ने साफ कहा कि दोनों पक्षों की फाइल उनके पास मौजूद है और दस्तावेजों के आधार पर ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। वहीं स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी सामने आया कि कुछ लोग इस बेशकीमती जमीन को ऊंचे दामों पर बेचकर कब्जा जताने का प्रयास कर रहे हैं। मौके का निरीक्षण करने और सभी पक्षों को सुनने के बाद अधिकारी आगे सिरसोती गांव की जमीन का भी स्थलीय निरीक्षण करने के लिए रवाना हो गए।





Top