Breaking News
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई     |     20 दिन की गुमशुदगी के बाद जंगल में मिला महिला का कंकाल, कई सवालों ने बढ़ाई रहस्य की परतें     |     अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत से मचा हड़कंप, प्रशासन ने अस्पताल किया सील     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, 10 लीटर अवैध शराब बरामद

बीजपुर(सोनभद्र)। क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी उ.नि. सुरेन्द्र सिंह और हे.कां. भानुप्रताप सिंह यादव को सूचना मिली कि एक व्यक्ति राजो मोड़ के पास अवैध शराब के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने चेतवा के पास घेराबंदी कर भागीरथी (62 वर्ष), निवासी पिंडारी को हिरासत में लिया, जहां तलाशी के दौरान उसके पास से 10 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद हुई।

• आबकारी अधिनियम में केस दर्ज, जमानत पर छोड़ा गया आरोपी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हालांकि मामला जमानतीय श्रेणी का होने के कारण कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहने की बात कही जा रही है।





Top