Breaking News
पानी पर सख्ती, डीएम का अल्टीमेटम—लापरवाही हुई तो होगी एफआईआर     |     पानी पर सख्ती, डीएम का अल्टीमेटम—लापरवाही हुई तो होगी एफआईआर     |     काम में सुस्ती देख भड़के डीएम, निर्माण एजेंसियों को दी कड़ी चेतावनी     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। बैठक में व्यापारियों ने औद्योगिक विकास, भूमि उपलब्धता और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद में इंडस्ट्रियल एरिया विकसित करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग, उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि शहरी क्षेत्र के आसपास उपयुक्त भूमि का सर्वे कर प्राथमिकता के आधार पर चिन्हांकन किया जाए, ताकि उद्योगों को परिवहन, संसाधन और बाजार की बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र का विकास जनपद की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। बैठक में कौशल शर्मा, प्रशान्त जैन, राजेश जायसवाल, नरेन्द्र मोदनवाल, धीरेन्द्र जायसवाल, कृष्णा सोनी, राजेश गुप्ता समेत कई व्यापारी प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।





Top