Breaking News
मांगें पूरी न होने पर बैंककर्मियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, सहायक प्रबंधक बोले- जारी रहेगा आंदोलन     |     36 घंटे से विधुत आपूर्ति ठप: फाल्ट ढूढने में नाकाम बिजली कर्मी      |     पुलिया बहने से ग्रामीणों का संपर्क टूटा, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे नौनिहाल     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• पुलिस जांच में जुटी, घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के महुली ग्राम पंचायत के फूलवार बॉर्डर के पास सोमवार शाम करीब चार बजे 14 वर्षीय शिवकुमार कनौजिया, पुत्र स्वर्गीय दीपक कुमार कनौजिया, की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशोर अचानक दौड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और मालगाड़ी आने के दौरान ट्रैक पर लेट गया, जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। हालांकि घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।

• पिता की भी इसी क्षेत्र में ट्रेन से हुई थी मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। ग्रामीणों के बीच चर्चा रही कि मृतक के पिता दीपक कुमार कनौजिया की भी कुछ वर्ष पहले इसी क्षेत्र के आसपास ट्रेन से कटकर मौत हुई थी। फिलहाल घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।





Top