शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
घोरावल(सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घोरावल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चिरोजी मोड़ के पास से छोटू पुत्र शिवमूरत कोल (28 वर्ष) एवं जग्गू पुत्र मुनीब (35 वर्ष), निवासी परसौना, थाना घोरावल, को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्त संबंधित मुकदमे में वांछित थे।
• आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय किया गया रवाना
पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक त्रिभुवन राय (चौकी प्रभारी उम्भा), हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार, हेड कांस्टेबल एहसान खां तथा कांस्टेबल शिवम कुमार सिंह शामिल रहे।