Breaking News
अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी से खुशी, एरियर भुगतान की बढ़ी उम्मीद     |     खेलते समय छत से गिरी सात वर्षीय बच्ची, बाल-बाल बची     |     व्यापारियों ने उठाए ट्रैफिक व्यवस्था के मुद्दे     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 7 हजार से बढ़कर 17 हजार रुपये हुआ मासिक मानदेय

दुद्धी(सोनभद्र)। परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों के मासिक मानदेय में 7,000 रुपये से बढ़ाकर 17,000 रुपये किए जाने के बाद उनमें खुशी की लहर है। अनुदेशकों ने इसे लंबे संघर्ष और कानूनी लड़ाई की बड़ी जीत बताया। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट द्वारा 4 फरवरी 2026 के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार की पुनर्विचार याचिका खारिज किए जाने के बाद अप्रैल 2026 से संशोधित मानदेय लागू किया गया। उनका कहना है कि इस उपलब्धि का श्रेय प्रदेश अध्यक्ष राकेश पटेल के नेतृत्व में हुए लगातार प्रयासों को जाता है।

• मार्च 2017 से लंबित एरियर भुगतान की भी जताई उम्मीद

अनुदेशकों का कहना है कि मानदेय में हुई वृद्धि से उनके परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा और अन्य आवश्यक खर्चों में राहत मिलेगी। साथ ही अब मार्च 2017 से मार्च 2026 तक के लंबित एरियर के भुगतान की उम्मीद भी बढ़ गई है। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष संजय कुमार, रुचि केशरी, सतीश कुमार, राकेश राजन सिंह, सिद्धार्थ पटेल, वंदना कुशवाहा, सुभाष चौहान, अनिता देवी, मोहित कुमार, अक्षयवर नाथ कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में अनुदेशक उपस्थित रहे।





Top