Breaking News
अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी से खुशी, एरियर भुगतान की बढ़ी उम्मीद     |     खेलते समय छत से गिरी सात वर्षीय बच्ची, बाल-बाल बची     |     व्यापारियों ने उठाए ट्रैफिक व्यवस्था के मुद्दे     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• 1 अगस्त से रजिस्ट्री बहिष्कार की चेतावनी, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

दुद्धी(सोनभद्र)। प्रस्तावित सर्किल रेट में की गई बढ़ोतरी के विरोध में संयुक्त बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर से तहसील परिसर तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़े हुए सर्किल रेट को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय और सिविल बार एसोसिएशन के सचिव अंजनी सिंह ने किया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपा गया। अधिवक्ताओं का कहना था कि सर्किल रेट में की गई बढ़ोतरी से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

• तहसीलदार ने दिया ज्ञापन भेजने का भरोसा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

ज्ञापन प्राप्त करने पहुंचे तहसीलदार अंजनी गुप्ता ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों से संबंधित ज्ञापन तत्काल सक्षम अधिकारियों तक भेजा जाएगा और समाधान का प्रयास किया जाएगा। वहीं अधिवक्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि पुरानी सर्किल रेट बहाल नहीं की गई तो 1 अगस्त से रजिस्ट्री कार्यालय का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान प्रेमचंद यादव, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रामजी पाण्डेय, रामपाल जौहरी, आदर्श कुमार, संतोष सिंह, अभिनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।





Top