Breaking News
युवती से दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार     |     बहन की शादी से पहले भाई ने फांसी का फंदा लगा कर दी जान, खुशियों का माहौल मातम में बदला     |     ट्री गार्ड से टकराई अनियंत्रित बाइक, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• संगठन पदाधिकारियों ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर गर्मी के बीच विद्यालय बंद करने और जनगणना ड्यूटी में राहत देने की उठाई मांग।

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। राष्ट्रीय संगठन सचिव AIPTF/प्रदेश संगठन मंत्री/जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हीटवेव को देखते हुए विद्यालय बंद करने तथा जनगणना 2026-27 में प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक और 55 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ शिक्षकों की ड्यूटी काटने की मांग की गई।

• पति-पत्नी में एक शिक्षक को ड्यूटी से राहत देने की मांग

ज्ञापन में यह भी मांग उठाई गई कि पति-पत्नी दोनों शिक्षक होने की स्थिति में किसी एक की ही ड्यूटी लगाई जाए। इस दौरान जिला संरक्षक जय प्रकाश राय, जिला महामंत्री हुकूम चंद्र, उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता, जिला संगठन मंत्री अभिषेक कुमार, अमित सेठ, ब्लॉक अध्यक्ष घोरावल संजय मिश्र और मीडिया प्रभारी राजेश द्विवेदी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।





Top