Breaking News
अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी से खुशी, एरियर भुगतान की बढ़ी उम्मीद     |     खेलते समय छत से गिरी सात वर्षीय बच्ची, बाल-बाल बची     |     व्यापारियों ने उठाए ट्रैफिक व्यवस्था के मुद्दे     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

घोरावल(सोनभद्र)। बीआरसी सभागार में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ एवं शिक्षकों ने सड़क हादसे में दिवंगत प्रधानाध्यापिका नीलम गिरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी गई और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद शिक्षकों में शोक की लहर दिखाई दी और माहौल पूरी तरह भावुक हो गया।

खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पटेल ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि नीलम गिरी बेहद सजग, प्रकृति से जुड़ी और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित शिक्षिका थीं, उनका असमय निधन विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी और महामंत्री इंदु प्रकाश सिंह ने कहा कि नीलम गिरी सौम्य, मिलनसार और हंसमुख स्वभाव की थीं तथा अपने दायित्वों के प्रति सदैव सजग रहती थीं। वाराणसी में हुए सड़क हादसे में नीलम गिरी और उनके पति की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि उनकी शिक्षिका बेटी और दामाद का बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है। शोकसभा में जिला मीडिया प्रभारी सौरभ कार्तिकेय, दिवाकर तिवारी, दिनेश दुबे, प्रदीप सिंह, कौसर जहां, सुनिश मौर्य, हिमांशु, आयुष मिश्रा, एआरपी मयंक दुबे, अनिल, धनंजय, सुनील, शिवशंकर समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।


Blog single photo

.




Top