Breaking News
शहीद भगत सिंह को भारत रत्न की मांग, शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान     |     पानी पर सख्ती, डीएम का अल्टीमेटम—लापरवाही हुई तो होगी एफआईआर     |     पानी पर सख्ती, डीएम का अल्टीमेटम—लापरवाही हुई तो होगी एफआईआर     |     
Share on

  रिपोर्ट: परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• मई तक हर घर में शुद्ध पानी पहुंचाने का टारगेट, 364 गांवों को लेकर अधिकारियों पर दबाव

सोनभद्र। 28 अप्रैल को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कलेक्ट्रेट सभागार में हर घर नल जल योजना की समीक्षा बैठक कर पेयजल व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जनपद में कहीं से भी पेयजल संबंधी शिकायत नहीं आनी चाहिए और जहां समस्या हो उसे तुरंत प्राथमिकता पर ठीक किया जाए। भीषण गर्मी और मई माह को देखते हुए सभी ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में नियमित, निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि योजना केवल कागजों तक सीमित न रहे बल्कि हर घर तक वास्तविक पानी पहुंचना जरूरी है।

• 10 दिन में समस्या ठीक करो वरना कार्रवाई तय

बैठक में 364 राजस्व गांवों में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए और साफ कहा गया कि यदि किसी भी गांव में समस्या है तो उसे 10 दिन के भीतर ठीक किया जाए, अन्यथा संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने टैंकर से पानी सप्लाई पर भी सख्त आपत्ति जताते हुए निर्देश दिया कि जहां योजना लागू है वहां टैंकर का उपयोग न हो। साथ ही कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय रखने, पाइपलाइन, मोटर और पंप की तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान करने और क्षेत्रवार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।





Top