Breaking News
करंट का झटका बना जानलेवा खतरा, 11000 वोल्ट तार की चपेट में आई महिला     |     तालाब बना मासूम की मौत का कारण, नहाते समय डूबा 11 साल का बच्चा     |     बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• एक किशोर बस हादसे का शिकार, दूसरे की डीजे साउंड बॉक्स की चपेट में आकर गई जान

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग दर्दनाक हादसों ने खुशियों का माहौल मातम में बदल दिया। पहली घटना ग्राम पंचायत महरिकला के टोला मेझरोट की है, जहां शक्तिनगर से तिलक चढ़ाने जा रहे परिजनों के साथ बस में सवार ऋषिवा प्रसाद पुत्र विष्णुकांत गुप्ता उम्र 13 वर्ष का सिर खिड़की और पोल के बीच टकराने से गंभीर चोट लग गई। परिजनों के अनुसार बस चलने के दौरान वह चालक साइड खिड़की के पास बैठा था, तभी यह हादसा हुआ। लहूलुहान हालत में उसे बभनी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई कर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए दुद्धी भेजा गया।

• डीजे की धुन बनी मौत का कारण, नाचते समय किशोर पर गिरा साउंड बॉक्स

दूसरी घटना ग्राम पंचायत जरहा के टोला अम्माडांड़ में सामने आई, जहां बारात के दौरान डीजे पर नाचते समय छोटू पुत्र जमालू उम्र 13 वर्ष की जान चली गई। आरोप है कि पिकअप पर बंधा भारी साउंड बॉक्स रस्सी टूटने या खुलने से अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आकर किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि दूसरी घटना की जानकारी बभनी क्षेत्र में होने की बात सामने आई है।


Blog single photo

.

Blog single photo

.




Top