Breaking News
सुनसान मकान को निशाना बनाकर चोरों ने उड़ाया सामान, पुलिस जांच में जुटी     |     तहसील में भ्रष्टाचार के आरोप पर अधिवक्ताओं का विरोध, दो दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय     |     प्रसूता मौत कांड में फरार आरोपी डॉक्टर नसीम अहमद की तलाश में पोस्टर चस्पा     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• 02 जून को धर्मशाला प्रांगण में खेल प्रेमियों का जुटेगा बड़ा कारवां, आयोजन की तैयारियां पूरी

घोरावल(सोनभद्र)। नगर क्षेत्र में क्रिकेट प्रेमियों के लिए उत्साह भरी खबर है। धर्मशाला प्रांगण में 02 जून से घोरावल प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ होने जा रहा है। आयोजन समिति की ओर से जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार उद्घाटन समारोह रात्रि 08 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के खेल प्रेमियों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी रहेगी। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

• जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों की मौजूदगी में होगा उद्घाटन

उद्घाटन समारोह में नीरज श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय युवाओं और समिति के सदस्यों द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। व्यवस्थापक के रूप में सत्यम उमर, विवेक चौहान, सोम सोनी, निशु उमर और मोनू उमर आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं सहयोगी टीम में सुन्दरम, प्रद्युम्न, आदर्श, कल्लू मोदनवाल, टिंकू अयहरी और पल्लू सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी खेल प्रेमियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।





Top