Breaking News
संकुल स्तरीय मेधावी परीक्षा आयोजित, मेधावी छात्र हुए पुरस्कृत     |     राम अनुज धर द्विवेदी हरिद्वार में दो प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित     |     अलग-अलग मामलों में पुलिस ने एक महिला समेत 7 लोगों पर की शांतिभंग की कार्रवाई, न्यायालय भेजा     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• खेत में सूखी लकड़ियां बीनने के दौरान कुल्हाड़ी के बेंट से मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

बभनी(सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव के कन्हैयाडाड़ टोला में एक वृद्ध महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बिटनी देवी (70), पत्नी रामदास, सोमवार सुबह अपने घर से करीब दो किलोमीटर दूर हथियार गांव के पास सूखी लकड़ियां बीन रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर कुल्हाड़ी के बेंट से उन पर हमला कर दिया। घटना में वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया।

• प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजी गई महिला

घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पीआरवी 112 को जानकारी दी। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले में उनके पैर में गंभीर चोट आई है। मामले को लेकर उप निरीक्षक शिवमूरत यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।





Top