मंजय वर्मा की रिपोर्ट
मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 31.05.2026 को उप-निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम बरौधा कठार नहर के पास से मोटर साइकिल सवार 01 अभियुक्त दिलीप कुमार पुत्र रामधनी निवासी बनवारीकला मिश्रपुर थाना कोराव जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 02.015 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-218/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*2. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 31 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*
थाना को0देहात-02
थाना को0कटरा-04
थाना चिल्ह-03
थाना जिगना-02
थाना हलिया-03
थाना लालगंज-03
थाना सन्तनगर-01
थाना चुनार-05
थाना अदलहाट-02
थाना जमालपुर-02
थाना मड़िहान-01
थाना अहरौरा-03