Breaking News
सोनभद्र पहुंची अनुप्रिया पटेल: 2027 चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में भरा जोश, विपक्ष पर साधा निशाना     |     नीरज पाठक तीसरी बार बने मानस परिवार समिति के अध्यक्ष     |     ड्रोन खतरे से निपटने को CISF और DFI की बड़ी साझेदारी     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सुशासन के 12 साल का रिपोर्ट कार्ड, विकास योजनाओं की उपलब्धियों को जनता के सामने किया गया प्रदर्शित

घोरावल(सोनभद्र)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खण्ड परिसर में 14 से 16 जून तक आयोजित संवाद एवं विकास प्रदर्शनी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख दीपक कुमार पटेल ने की। कार्यक्रम का संचालन आनंद प्रकाश पटेल ने किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

• विकास योजनाओं की जानकारी के साथ जनकल्याण पर दिया गया जोर

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य एवं कृषि विभाग समेत स्वयं सहायता समूहों की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को मोबाइल हैंडसेट वितरित करते हुए कहा कि सुशासन, पारदर्शिता और समावेशी विकास के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। कार्यक्रम में लालजी तिवारी, सबल सिंह, जय सिंह एडवोकेट, गिरीजेश मौर्य, दिनेश कुमार, किसानू, नंदलाल, अमरेश कुमार उमर, सीमा गुप्ता, राजेश कुमार उमर सहित समूह सखी, लखपति दीदी, विकास खण्ड के सचिव, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।





Top