Breaking News
सोनभद्र पहुंची अनुप्रिया पटेल: 2027 चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में भरा जोश, विपक्ष पर साधा निशाना     |     नीरज पाठक तीसरी बार बने मानस परिवार समिति के अध्यक्ष     |     ड्रोन खतरे से निपटने को CISF और DFI की बड़ी साझेदारी     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• घोरावल सर्किल के पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकारों और नागरिकों ने विदाई समारोह में जताया सम्मान

घोरावल(सोनभद्र)। घोरावल सर्किल के पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय के स्थानांतरण के उपरांत पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में घोरावल, शाहगंज, करमा, शिवद्वार और उभ्भा क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षकों के साथ अन्य पुलिसकर्मी, स्थानीय नागरिक और पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

• सोनभद्र में बिताया समय हमेशा रहेगा यादगार

अपने संबोधन में राहुल पांडेय ने कहा कि सोनभद्र उनकी पहली नियुक्ति का जनपद रहा, इसलिए यहां का अनुभव उनके लिए बेहद खास रहेगा। उन्होंने कहा कि जनपदवासियों के सहयोग और विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के समन्वय से वे अपने दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढंग से कर सके।





Top