Breaking News
बैठक में फटकार और चेतावनी, प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत     |     पहली नियुक्ति की यादों के साथ सीओ राहुल पांडेय को दी गई भावभीनी विदाई     |     भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• खराब रैंकिंग वाले विभागों को सुधार के निर्देश, एआईजी स्टाम्प को नोटिस और समाज कल्याण अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश

मीरजापुर। प्रदेश के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के मंत्री तथा जनपद प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी' ने जिला पंचायत सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों, कानून व्यवस्था और सीएम डैशबोर्ड पर विभागवार प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अनुपस्थित रहने पर एआईजी स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन को कारण बताओ नोटिस जारी करने, सही जानकारी प्रस्तुत न करने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने तथा जवाब देने में असंतोषजनक स्थिति पाए जाने पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार को चेतावनी देने के निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को अगली बैठक में पूरी तैयारी के साथ उपस्थित होने की हिदायत देते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

• भू-माफियाओं, गैंगस्टर और महिला उत्पीड़न के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

मीरजापुर। समीक्षा बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने खराब रैंकिंग वाले विभागों को माहवार लक्ष्य निर्धारित कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भू-माफियाओं के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए तथा पथरगड्डी के बाद दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए गैंगस्टर, महिला उत्पीड़न, गो-तस्करी, अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और अन्य अपराधों में संलिप्त लोगों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही थानावार बाजारों में पैदल गश्त कर व्यापारियों एवं आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास कायम करने को कहा गया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि, विधायकगण, भाजपा पदाधिकारी, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।





Top