Breaking News
रक्तदान की मिसाल बने रामबाबू, कोलकाता में मिला नेशनल ब्लड डोनर अवार्ड 2026     |     सड़क हादसे के बाद उठे गंभीर सवाल, 'दलालों' के बहकावे में गई संविदा कर्मी की जान का आरोप     |     विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की संतृप्ति, विद्युतीकरण और गुणवत्तापूर्ण मिड-डे मील सुनिश्चित करने के निर्देश     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

राकिब की तूफानी पारी ने मचाया धमाल, नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर

दुद्धी(सोनभद्र)। दुद्धी तहसील अंतर्गत श्री राजा बरियार शाह खेल मैदान में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहले मैच में ब्लॉक दुद्धी ने 8 ओवर में 3 विकेट पर 70 रन बनाए, जिसके जवाब में जय बजरंग दल विंढमगंज ने 5 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की। टीम के सोनू ने 17 गेंदों में 36 रन की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच चुने गए। दूसरे मुकाबले में आरसीसी रामनगर दुद्धी ने 8 ओवर में 92 रन बनाए, जिसके जवाब में पकरी की टीम 47 रन पर सिमट गई। रामनगर की ओर से आर्यन ने 4 विकेट लेने के साथ 6 गेंदों पर 20 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई और मैन ऑफ द मैच बने।

• 30 गेंदों पर 91 रन बनाकर राकिब ने लूटी महफिल

दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला पुनर्वास कालोनी और सुंदरी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पुनर्वास कालोनी ने 8 ओवर में 4 विकेट पर 123 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें राकिब ने महज 30 गेंदों में 91 रन की विस्फोटक पारी खेलकर चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी। जवाब में सुंदरी की टीम 8 ओवर में 7 विकेट पर 88 रन ही बना सकी और पुनर्वास कालोनी ने 35 रन से जीत दर्ज कर अगले चरण में प्रवेश किया। राकिब को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका नंदकिशोर कन्नौजिया और आशु गोस्वामी ने निभाई, जबकि स्कोरिंग जसवंत कुमार एवं सौरभ तथा कमेंट्री सूरज कुमार एवं आयुष ने की। इस अवसर पर टूर्नामेंट अध्यक्ष अरविंद जायसवाल, राजनाथ गोस्वामी, अमरेश कुमार कन्नौजिया, राकेश अहीर, शिवम कुमार कन्नौजिया, सन्नी कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।





Top