Breaking News
सोनभद्र पहुंची अनुप्रिया पटेल: 2027 चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में भरा जोश, विपक्ष पर साधा निशाना     |     नीरज पाठक तीसरी बार बने मानस परिवार समिति के अध्यक्ष     |     ड्रोन खतरे से निपटने को CISF और DFI की बड़ी साझेदारी     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

भ्रामक रिपोर्ट देना पड़ा भारी, डीएम ने रोका अधिशासी अभियंता का वेतन

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत शेष विद्यालयों में आवश्यक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल, शौचालय, रैंप, यूरिनल समेत खराब पड़ी सुविधाओं की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित करने को कहा।

• विद्यालयों की व्यवस्थाओं में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

विद्यालयों में विद्युतीकरण कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता पिपरी द्वारा प्रस्तुत जानकारी का दूरभाष के माध्यम से सत्यापन कराया गया, जिसमें जानकारी गलत पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने तथा अधीक्षण अभियंता विद्युत को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने भविष्य में भ्रामक सूचना देने पर और कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में विद्यालयों में नियमित साफ-सफाई, फर्स्ट एड बॉक्स की उपलब्धता, शत-प्रतिशत विद्युतीकरण और गुणवत्तापूर्ण मिड-डे मील व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही विद्यालय खुलने के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।





Top