Breaking News
रक्तदान की मिसाल बने रामबाबू, कोलकाता में मिला नेशनल ब्लड डोनर अवार्ड 2026     |     सड़क हादसे के बाद उठे गंभीर सवाल, 'दलालों' के बहकावे में गई संविदा कर्मी की जान का आरोप     |     विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की संतृप्ति, विद्युतीकरण और गुणवत्तापूर्ण मिड-डे मील सुनिश्चित करने के निर्देश     |     
Share on

  संवाददाता रामबाबू

• उम्मीद फाउंडेशन के सचिव को रक्तदान जागरूकता और मानवीय सेवा के लिए राष्ट्रीय सम्मान, क्षेत्र में खुशी की लहर

दुद्धी(सोनभद्र)। क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि उम्मीद फाउंडेशन दुद्धी के सचिव रामबाबू को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए "SWDT नेशनल ब्लड डोनर अवार्ड 2026" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान साई वेलफेयर डेवलपमेंट ट्रस्ट (SWDT) द्वारा 14 जून को पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना स्थित सोंदेपुर लोक संस्कृति भवन में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोलकाता के स्वास्थ्य मंत्री भी उपस्थित रहे।

• 47 बार किया रक्तदान, 900 से अधिक लोगों को मिली नई जिंदगी

वर्ष 2012 से रक्तदान जागरूकता अभियान से जुड़े रामबाबू ने अपनी संस्था के माध्यम से सैकड़ों रक्तदान शिविर आयोजित किए हैं। वह स्वयं 47 बार रक्तदान कर चुके हैं और उनकी प्रेरणा से अब तक 900 से अधिक लोगों की जान बचाई जा चुकी है। रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें इससे पहले भी करीब पांच राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। रामबाबू विशेष अवसरों, विशेषकर शहीद भगत सिंह शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित कर युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हैं। उनका संदेश है कि "रक्तदान महादान, इससे बड़ा कोई दान नहीं।" दुद्धी से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले रामबाबू की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।





Top