Breaking News
अपडेट: दो क्रेन भी नहीं हटा सकीं घोरावल बाजार में फंसा 16 चक्का ट्रक, आवागमन बाधित     |     प्रतिबंधित कीटनाशी युक्त उत्पादों के विक्रय पर कृषि विभाग सख्त     |     इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• चांदी वाले मोड़ पर मकान से सटकर फंसा ट्रक, चालक वाहन छोड़कर हुआ फरार

घोरावल (सोनभद्र)। बीती रात लगभग 12 बजे एक लोडेड 16 चक्का ट्रक घोरावल बाजार के बीचोंबीच पहुंच गया और चांदी वाले मोड़ पर जाकर फंस गया। ट्रक को मोड़ने के दौरान वह कॉर्नर पर स्थित एक मकान से सट गया, जिससे वाहन वहीं अटक गया। तमाम कोशिशों के बावजूद ड्राईवर ट्रक निकालने में नाकाम रहा। सुबह होते ही बाजार के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे दिनभर आवागमन प्रभावित रहा और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

• ट्रक हटाने में जुटीं दो क्रेन, मकान की दीवार को भी पहुंचा नुकसान

सूचना मिलने पर प्रशासन मौके पर पहुंचा और रॉबर्ट्सगंज से दो क्रेन मंगाई गईं। दोनों क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने का प्रयास देर शाम तक जारी रहा। ट्रक को निकालने के दौरान संबंधित मकान की दीवार में हल्की क्षति भी पहुंची। घटना के दौरान मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ तमाशबीन बनी रही। समाचार लिखे जाने तक ट्रक को वहां से हटाया नहीं जा सका था और प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहकर स्थिति को सामान्य बनाने में जुटा था।


Blog single photo

.




Top