Breaking News
देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..     |     ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र     |     संगीत विषय में भी प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की उठी मांग     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• SRG ने विद्यालयों के सुपरविजन का किया अवलोकन, शिक्षिका श्रेया जायसवाल का हुआ सम्मान

घोरावल(सोनभद्र)। शिक्षा क्षेत्र के न्याय पंचायत लहास के प्राथमिक विद्यालय बरबसपुर में मंगलवार को संकुल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में SRG संजय मिश्रा एवं विनोद ने शासन द्वारा निर्धारित बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान न्याय पंचायत लहास के विभिन्न विद्यालयों के सुपरविजन का अवलोकन करते हुए शिक्षकों को संकुल बैठकों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। एसआरजी संजय मिश्रा ने कहा कि लहास न्याय पंचायत ब्लॉक का अहम हिस्सा है और शिक्षकों की सहभागिता से शैक्षिक व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है।


Blog single photo

शिक्षिका को बेहतर प्रदर्शन हेतु किया गया सम्मानित

बैठक में निर्धारित एजेंडे के विभिन्न बिंदुओं पर बिंदुवार चर्चा की गई। जिले से सम्मानित सुश्री श्रेया जायसवाल, प्राथमिक विद्यालय गिद्धहवा टोला का सप्रेम भेंट एवं स्वागत किया गया। बैठक का संचालन अवधेश कुमार एवं दिवाकर तिवारी ने किया। इसमें न्याय पंचायत लहास के सभी अध्यापक-अध्यापिका, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रभारी पुष्पा देवी एवं विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा।

Blog single photo

.




Top