Breaking News
देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..     |     ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र     |     संगीत विषय में भी प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की उठी मांग     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सोनभद्र। जनपद में स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा वाहन अचानक हादसे का शिकार हो गया। वाहन का अगला चक्का टूटते ही वाहन अनियंत्रित हो गया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि वाहन में सवार करीब 20 बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद अभिभावकों और स्कूल प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।

मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा ढाबे के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग का है। बताया जा रहा है कि स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे वाहन का अचानक अगला चक्का टूट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे अभिभावकों और स्कूल प्रशासन ने राहत की सांस ली, क्योंकि वाहन में सवार सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इसके बाद बच्चों को दूसरे वाहन से स्कूल भेजा गया। घटना ने एक बार फिर स्कूली वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि बच्चों की जिंदगी से जुड़े इन वाहनों की फिटनेस की जांच आखिर कितनी गंभीरता से की जा रही है।





Top