Breaking News
देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..     |     ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र     |     संगीत विषय में भी प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की उठी मांग     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• गोवंश, नशे की बिक्री और फ्लाईओवर के नीचे सीज वाहनों को लेकर व्यापारियों ने जताई चिंता

सोनभद्र। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुढ़वाल की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने जनपद के विभिन्न राजमार्गों पर रात्रि के समय सड़क पर बैठे गोवंश के कारण हो रही दुर्घटनाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने गोवंश बहुल क्षेत्रों और ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर वहां पर्याप्त प्रकाश, चेतावनी संकेतक और रिफ्लेक्टिव साइनेज लगाने तथा नगर निकाय, ग्राम पंचायत एवं पशुपालन विभाग के समन्वय से सड़क पर विचरण करने वाले गोवंश को सुरक्षित गो आश्रय स्थलों तक पहुंचाने का अभियान चलाने की मांग की। उन्होंने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की बिक्री से चोरी की घटनाएं बढ़ने की बात भी उठाई। साथ ही कोतवाली के सामने फ्लाईओवर के नीचे सीज वाहनों को खड़ा किए जाने से असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों को छिपने का अवसर मिलने तथा दृश्यता बाधित होने की समस्या बताते हुए वाहनों के लिए निर्धारित यार्ड बनाने का सुझाव दिया।


Blog single photo

• रोडवेज बसों और रंबल स्ट्रिप का भी उठा मुद्दा

बैठक में व्यापारी प्रितपाल सिंह ने रोडवेज बस स्टैंड का मुद्दा उठाते हुए कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से बस स्टैंड बनने के बावजूद बसें फ्लाईओवर के नीचे खड़ी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में उद्योग बंधु की बैठक में यह मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया गया था और विभागों की संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश भी दिए गए थे, इसके बावजूद स्थिति फिर जस की तस हो गई है। उन्होंने हाल में रंबल स्ट्रिप पर मोटरसाइकिल से गिरकर एक डॉक्टर की मौत का मामला उठाते हुए कहा कि कई रंबल स्ट्रिप पर न तो पेंटिंग कराई गई है और न ही रेडियम लगाया गया है। बैठक में राजेश जायसवाल, यशपाल सिंह, नागेंद्र मोदनवाल, विनय जायसवाल समेत व्यापारी संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।




Top