Breaking News
अपडेट: दो क्रेन भी नहीं हटा सकीं घोरावल बाजार में फंसा 16 चक्का ट्रक, आवागमन बाधित     |     प्रतिबंधित कीटनाशी युक्त उत्पादों के विक्रय पर कृषि विभाग सख्त     |     इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• तहसील एवं ग्राम नाम परिवर्तन का प्रस्ताव मंडलायुक्त को भेजा गया, जनपद की ऐतिहासिक पहचान को मिलेगा बढ़ावा

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र की ऐतिहासिक एवं भौगोलिक पहचान को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। मा. सदर विधायक भूपेश चौबे की पहल एवं शासन स्तर पर किए गए प्रयासों के अनुरूप जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सदर तहसील का नाम "रॉबर्ट्सगंज" से परिवर्तित कर "सोनभद्र" किए जाने तथा ग्राम टाड़के डौर उर्फ रॉबर्ट्सगंज का नाम बदलकर केवल "ग्राम टाड़ के डौर" किए जाने का प्रस्ताव मंडलायुक्त को अग्रेतर कार्रवाई के लिए प्रेषित किया है।

• वर्ष 2022 से विचाराधीन था नाम परिवर्तन का मामला

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि जनपद की पहचान को एकरूपता प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व में नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज का नाम परिवर्तित कर नगर पालिका परिषद सोनभद्र किया जा चुका है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज स्टेशन का नाम भी "रॉबर्ट्सगंज" के स्थान पर "सोनभद्र" किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सदर तहसील एवं ग्राम टाड़के डौर उर्फ रॉबर्ट्सगंज के नाम परिवर्तन का प्रकरण वर्ष 2022 से विभिन्न स्तरों पर विचाराधीन था। शासन की मंशा एवं जनभावनाओं के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रस्ताव मंडलायुक्त को भेज दिया गया है। जनपद के नाम के अनुरूप तहसील एवं अन्य प्रमुख संस्थानों के नाम एक समान होने से प्रशासनिक पहचान और जनसुविधाओं में स्पष्टता आएगी तथा सोनभद्र की विशिष्ट पहचान को और अधिक मजबूती मिलेगी।





Top