Breaking News
डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     जमीनी विवाद में मारपीट का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• चांदी वाले मोड़ पर मकान से सटकर फंसा ट्रक, लोगों को हो रही परेशानी

घोरावल(सोनभद्र)। घोरावल बाजार के चांदी वाले मोड़ पर बीती रात से फंसे लोडेड 16 चक्का ट्रक को हटाने के लिए रॉबर्ट्सगंज से मंगाई गई दो क्रेन भी नाकाम साबित हुईं। देर शाम तक चले रेस्क्यू अभियान के बावजूद ट्रक को वहां से नहीं निकाला जा सका। ऐसे में बाजार का मुख्य मार्ग अभी भी बाधित है, जिससे आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार के दोनों तरफ से गाड़ियां बाजार में प्रवेश तो कर रही हैं, लेकिन ट्रक के पास पहुंचने पर मार्ग अवरुद्ध होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है, जिससे बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

• बीती रात बाजार में घुसा ट्रक, मकान की दीवार को भी पहुंचा नुकसान

बीती रात लगभग 12 बजे बीच बाजार में पहुंचा लोडेड ट्रक चांदी वाले मोड़ पर मुड़ते समय एक मकान से सटकर फंस गया था। ट्रक को निकालने के प्रयास के दौरान संबंधित मकान की दीवार को भी हल्का नुकसान पहुंचा है। घटना के दौरान मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी रही। काफी मशक्कत के बाद भी ट्रक को हटाया नहीं जा सका, जिससे देर रात तक बाजार क्षेत्र में आवागमन प्रभावित रहा।





Top