Breaking News
देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..     |     ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र     |     संगीत विषय में भी प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की उठी मांग     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• घर के आंगन में काम के दौरान सांप ने डसा, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर थाना क्षेत्र के जरहा गांव में सर्पदंश से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजने की प्रक्रिया में जुटी रही।

• आंगन में पनारा के पास गई थीं महिला, कुछ ही देर में हो गई मौत

जरहा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद भारती ने बताया कि मंगलवार की रात गांव निवासी सुखमनिया (71) पत्नी नान्हक घर के आंगन में स्थित पनारा के पास किसी कार्य से गई थीं। इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। परिजन उपचार के लिए संसाधनों की व्यवस्था कर ही रहे थे कि कुछ ही देर में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बुधवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजने की कार्रवाई में जुटी रही।





Top