Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रशासन ने जारी की सूचना

दुद्धी(सोनभद्र)। भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी प्रशासन ने स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। महाविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पहले 16 जून से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया के तहत अब अभ्यर्थी 25 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। महाविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक छात्र-छात्राओं से निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

• आवेदन करते समय सही जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने की अपील

प्रभारी प्राचार्य ने अभ्यर्थियों से महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भरने तथा आवश्यक दस्तावेज समय से अपलोड करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि किसी भी तकनीकी समस्या अथवा अन्य सहायता के लिए महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। प्रवेश प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों की सूची एवं शुल्क संबंधी विस्तृत जानकारी महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।





Top