सौरभ की रिपोर्ट
घोरावल(सोनभद्र)। घोरावल बाजार के चांदी वाले मोड़ पर दो दिन से फंसा लोडेड ट्रक अब तक नहीं हटाया जा सका है। ट्रक को निकालने के लिए रॉबर्ट्सगंज से मंगाई गई दो क्रेन भी नाकाम साबित हुई हैं। दो दिन से लगातार चल रहे प्रयासों के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर अब ट्रक में लदा सरिया दूसरी ट्रक में अनलोड कराया जा रहा है। सरिया हटाने के बाद एक बार फिर ट्रक को निकालने का प्रयास किया जाएगा। दोनों क्रेन भी कल से मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य जारी है।
• बाजार में बार-बार लग रहा जाम, मकान की दीवार को भी पहुंचा नुकसान
घोरावल(सोनभद्र)। बाजार का मुख्य मार्ग अभी भी बाधित है, जिससे आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार के दोनों ओर से वाहन प्रवेश तो कर रहे हैं, लेकिन ट्रक के पास पहुंचने पर रास्ता बंद होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है, जिससे बार-बार जाम की स्थिति बन रही है। सोमवार रात करीब 12 बजे बीच बाजार में पहुंचा लोडेड ट्रक चांदी वाले मोड़ पर मुड़ते समय एक मकान से सटकर फंस गया था। ट्रक को निकालने के प्रयास के दौरान संबंधित मकान की दीवार को भी हल्का नुकसान पहुंचा है।