मंजय वर्मा की रिपोर्ट
दुष्कर्म के आरोपी को चुनार पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
• महिला की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया आरोपी
चुनार(मीरजापुर)। थाना चुनार पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 12 जून को एक महिला ने नामजद आरोपी के विरुद्ध छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में थाना चुनार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपों की गंभीरता को देखते हुए मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत उप निरीक्षक कुमार संतोष चौकी प्रभारी अदलपुरा व पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रीतम कुमार उर्फ साजन पुत्र धनई राम निवासी कुशहा थाना चुनार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 27 लोगों पर कार्रवाई
मीरजापुर। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा अभियान चलाकर 27 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार कोतवाली शहर में 3, विंध्याचल में 2, पड़री में 7, कछवां में 1, लालगंज में 3, जिगना में 8 तथा मड़िहान थाना क्षेत्र में 3 व्यक्तियों का चालान किया गया।