Breaking News
रोजगार मेले में युवाओं को मिलेगा 9 कंपनियों में नौकरी का मौका     |     मारपीट और अस्पताल में उपद्रव के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार     |     सरकारी अस्पताल में चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• डीएम की पहल और एसडीएम के प्रयास से आधी सदी पुराना राजस्व विवाद सुलझा

मिर्जापुर। तहसील लालगंज के डांगरखेड़ी गांव में करीब 50 वर्षों से लंबित सर्वे कार्य आखिरकार शुरू हो गया। वर्ष 1979 से अभिलेखीय विसंगतियों के कारण गांव का सर्वे और राजस्व अभिलेखों का कार्य अटका हुआ था। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर एसडीएम सदर एवं सहायक अभिलेख अधिकारी गुलाब चन्द्र ने विशेष पहल करते हुए महज 50 दिनों में सर्वे शुरू कराने का रास्ता तैयार किया। इसके लिए गांव में 'सर्वे जन चौपाल' आयोजित कर पुराने अभिलेखों और ग्रामीणों के सहयोग से 1375 फसली की अनंतिम खतौनी तैयार की गई।

• ऑनलाइन रिकॉर्ड, नामांतरण और नए बंदोबस्त की प्रक्रिया होगी पूरी

अब गांव को राजस्व परिषद के पोर्टल पर ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बाद वर्ष 1979 से अब तक हुए बैनामों और उत्तराधिकार संबंधी नामांतरण दर्ज किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार सर्वे कार्य अगले 3 से 6 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि दिसंबर 2026 तक नए बंदोबस्त तैयार किए जाने की संभावना है। लंबे समय से खतौनी संबंधी समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि अब उन्हें सरकारी योजनाओं और राजस्व सेवाओं का पूरा लाभ मिल सकेगा।





Top