Breaking News
सोनभद्र पहुंची अनुप्रिया पटेल: 2027 चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में भरा जोश, विपक्ष पर साधा निशाना     |     नीरज पाठक तीसरी बार बने मानस परिवार समिति के अध्यक्ष     |     ड्रोन खतरे से निपटने को CISF और DFI की बड़ी साझेदारी     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• पुलिस की समझाइश के बावजूद नहीं माने दोनों पक्ष, न्यायालय भेजे गए

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के डोडहर गांव में आपसी विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी बढ़कर मारपीट की स्थिति तक पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्षों के नहीं मानने और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग की धाराओं में चालान कर दुद्धी न्यायालय भेज दिया।

• चार महिलाएं व तीन युवक कार्रवाई की जद में

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में राहुल कुमार, शक्ति कुमार, संतोष, सुमन, रूपा रानी, निक्की और प्रभावती देवी शामिल हैं। सभी के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत शांति भंग की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, आरक्षी प्रकाश कुमार तथा महिला आरक्षी रागिनी श्रीवास्तव मौजूद रहे।





Top