Breaking News
डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     जमीनी विवाद में मारपीट का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• टक्कर के बाद स्कार्पियो 10 फीट गहरे गड्ढे में पलटी, सीएचसी में उपचार जारी

दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के कादल गांव में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे दुद्धी-रेनुकूट मार्ग पर कादल चौराहा के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों समेत तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। घायलों में शिवनारायण (65) पुत्र स्व. रामधनी एवं उनके छोटे भाई विद्या (55) निवासी कादल तथा स्कार्पियो सवार सुरसती (58) पत्नी राजाराम, निवासी शक्तिनगर शामिल हैं।

• पुलिस ने शुरू की जांच, घायलों की हालत स्थिर

घटना की सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों भाइयों तथा घायल महिला को पुलिस वाहन और निजी साधनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया। डॉ. विनोद सिंह की देखरेख में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बताया कि तीनों के सिर एवं शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं, जबकि महिला को अंदरूनी चोट होने की भी आशंका है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार स्कार्पियो में सवार लोग शक्तिनगर से देवघर (झारखंड) जा रहे थे। मामले में हादसे के कारणों, वाहन की गति और संभावित लापरवाही की जांच की जा रही है।





Top