Breaking News
डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     जमीनी विवाद में मारपीट का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• गीतांजली पब्लिक स्कूल ने मेधावी छात्र का किया सम्मान, बच्चों को बताए सफलता के मंत्र

घोरावल(सोनभद्र)। गीतांजली पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र अजय पटेल ने NEET-2026 में 720 में से 632 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 3187 हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महावीर कॉलोनी निवासी अजय के पिता स्वर्गीय डॉ. जय सिंह का वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण के दौरान निधन हो गया था। इसके बाद उनकी माता श्रीमती बेगमती ने कठिन परिस्थितियों में परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए बेटे की पढ़ाई जारी रखी। अजय ने विद्यालय से हाईस्कूल में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे, जबकि राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज से इंटरमीडिएट में 86 प्रतिशत अंक हासिल किए। बिना किसी कोचिंग के स्वाध्याय, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता की प्रेरणा से उन्होंने दूसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की।

• मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास को बताया सफलता का मंत्र

सम्मान समारोह में अजय ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता और गुरुजनों को दिया। विद्यालय के प्रबंधक सुनील तिवारी ने कहा कि अजय की उपलब्धि मेहनत, संस्कार और लगन का श्रेष्ठ उदाहरण है। अजय ने विद्यार्थियों के साथ सफलता के अनुभव साझा करते हुए नियमित अध्ययन और अनुशासन पर विशेष जोर दिया तथा साक्षी मिश्रा सहित अन्य छात्रों के प्रश्नों के उत्तर दिए। विद्यालय की सह-संचालिका दीप्ति पाण्डेय ने उन्हें शील्ड व माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल पाठक एवं दीपक सिंह ने किया। इस अवसर पर शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे तथा अजय की सफलता पर शुभकामनाएं दीं।


Blog single photo





Top