Breaking News
डीबीए की आम सभा में कई अहम फैसलों पर बनी सहमति     |     अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण में बताए आग से बचाव के आसान तरीके     |     देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• बेटे की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच, 10 जुलाई को ड्यूटी जाते समय हुआ था हादसा

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद में उत्तर प्रदेश सैनिक कल्याण निगम, वाराणसी के माध्यम से संविदा सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत भूतपूर्व सैनिक विष्णुदेव राम की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पुत्र अखिलेश कुमार रमन की तहरीर के अनुसार 10 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे उनके पिता कॉन्ट्रैक्टर कॉलोनी गेट पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहे राहुल सोनी ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले उन्हें धनवंतरी चिकित्सालय, एनटीपीसी रिहंद ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर वैढ़न, फिर ट्रॉमा सेंटर और बाद में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर किया गया, जहां 12 जुलाई को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

• बीएनएस की धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर वाहन चालक राहुल सोनी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 281, 125(बी) एवं 106(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।





Top