रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के महरीकला गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित लालता प्रसाद पुत्र स्व. लगन धारी की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि जमुना, चंद्रकांती, देवराज और देव नारायण ने जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडों से हमला किया तथा जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में वादी के बाएं हाथ में गंभीर चोट लगने का भी आरोप लगाया गया है।
• तहरीर के आधार पर दर्ज हुआ मुकदमा
थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 352, 351(3) एवं 115(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।