Breaking News
डीबीए की आम सभा में कई अहम फैसलों पर बनी सहमति     |     अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण में बताए आग से बचाव के आसान तरीके     |     देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की, बीमारी के बाद बभनी सीएचसी में हुई मौत

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंजानी निवासी प्रभा (18) पुत्री छोटेलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार प्रभा की मां घास काटने गई थी, जबकि प्रभा घर पर बेसुध पड़ी थी। परिजनों के घर लौटने के बाद उसे इलाज के लिए सीएचसी बभनी ले जाया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।

• पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि पीआरबी पुलिस मौके पर गई थी। परिजनों ने तहरीर देकर बताया है कि प्रभा बीमार थी और इलाज के लिए उसे बभनी सीएचसी ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





Top