रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। श्रीराम चौक स्थित स्थानीय सब्जी मंडी में सोमवार की देर शाम आगामी दुर्गा पूजा एवं रामलीला को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से व्यवसायियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व कमेटी के पदाधिकारियों ने आय-व्यय का पूरा हिसाब प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित लोगों ने सही पाया। इसके बाद पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र सिंह उर्फ बग्गा ने बृजकिशोर मोदनवाल उर्फ पप्पू के नाम का अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव रखा, जिसका सभी सदस्यों ने एकमत होकर समर्थन किया। वहीं विनोद गर्ग को कोषाध्यक्ष तथा नागेंद्र सिंह और पंकज मिश्र को उपाध्यक्ष चुना गया। रवींद्र गुप्ता को महामंत्री बनाया गया।
• पूजा समिति की गतिविधियों की निगरानी की जिम्मेदारी
समिति में गिरजा शंकर पांडेय, सीताराम शर्मा, यशवंत सिंह, सुरेंद्र अग्रहरि, उपेंद्र प्रताप सिंह, जयराम शर्मा, लल्लन सिंह, जुगल किशोर तिवारी, रामाज्ञा सिंह, विजेंद्र कुमार उर्फ बग्गा सिंह और वीरेंद्र गुप्ता को संरक्षक बनाया गया। संरक्षकों को पूजा समिति के कार्यों एवं अन्य गतिविधियों की देखरेख की जिम्मेदारी दी गई। आयोजन के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान न हो, इसके लिए सक्रिय सदस्यों को भी समिति में शामिल किया गया।