Breaking News
देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..     |     ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र     |     संगीत विषय में भी प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की उठी मांग     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने धर्मपत्नी नीलू असाटी के साथ श्रद्धालुओं को कराया महाप्रसाद ग्रहण

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर स्थित कर्मचारी कल्याण केंद्र (संगम क्लब) में गणेश पूजनोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। परियोजना प्रमुख सह कार्यकारी निदेशक संजय असाटी एवं महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र, संस्थान एवं परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की। यजमान की भूमिका महाप्रबंधक (ओएंडएम) प्रणय कुमार नायक एवं उनकी धर्मपत्नी वर्तिका ने निभाई। पंडित रामजी द्विवेदी के मंत्रोच्चार से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। आरती में एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों, मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

पूजन के उपरांत आयोजित महाभंडारे में सैकड़ों भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।


Blog single photo

परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने धर्मपत्नी नीलू असाटी के साथ श्रद्धालुओं को महाप्रसाद खिलाया। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जीसी साहु ने बताया कि गणेश पूजनोत्सव तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें पूजन-अर्चन, आरती के साथ स्थानीय कलाकार उदय उपाध्याय, मिथिलेश शर्मा और पंकज कश्यप आधुनिक वाद्ययंत्रों के साथ भजन-कीर्तन प्रस्तुत करेंगे। 16 सितंबर 2026 की शाम गणपति महाराज की प्रतिमा का विधि-विधान एवं ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया जाएगा। आयोजन को लेकर कर्मचारियों और स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।




Top