Breaking News
देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..     |     ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र     |     संगीत विषय में भी प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की उठी मांग     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

सोनभद्र। जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेलर से पास लेने के दौरान सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई, जिसके बाद बाइक सवार सड़क पर जा गिरा और इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा।

पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला गांव के समीप हुए दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। म्योरपुर थाना क्षेत्र के बलियरी गांव निवासी रमेश बाइक से रेणुकूट की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि रवाई सिंह घाट की पुलिया के समीप वह ट्रेलर से पास लेने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही रमेश सड़क पर गिर पड़ा। इसी बीच उसी दिशा में जा रहे ट्रेलर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। सूचना मिलते ही रेणुकूट चौकी पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभालते हुए शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए हिंडाल्को अस्पताल स्थित मोर्चरी हाउस पहुंचाया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच करने के साथ आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।





Top