Breaking News
20 साल शिक्षा को समर्पित कर विदा हुए शिक्षामित्र शारदा पटेल, भावुक हुआ विद्यालय परिवार     |     दशहरा को लेकर थाने में पीस कमेटी की बैठक, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील     |     खड़ी ट्रक से बाइक टकराई, युवक गंभीर, जिला अस्पताल रेफर     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• जोत-कोड़ कर अतिक्रमण कर रहे दो लोगों पर वन अधिनियम में केस दर्ज

विंढमगंज(सोनभद्र)। वन विभाग ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुईचट्टान बीट में आरक्षित वन भूमि पर जोत-कोड़ कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे दो लोगों को मौके पर पकड़ लिया। रेंजर रत्नेश यादव के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे हरनाकछार निवासी उमेश कुमार पुत्र फजीहत और कमलेश कुमार पुत्र गंगाधर ट्रैक्टर से वन भूमि की जुताई कर रहे थे। गश्त के दौरान वन टीम की नजर पड़ने पर दोनों को मौके पर पकड़ा गया।

• ट्रैक्टर मय कल्टीवेटर जब्त, दोनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू क्षेत्रीय वन अधिकारी के निर्देश पर वनकर्मियों ने मौके से एक ट्रैक्टर मय कल्टीवेटर बरामद कर जब्त कर लिया। दोनों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम-1927 (यथासंशोधित 2000) की धारा 26 के तहत अपराध पंजीकृत कर अग्रिम विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वन विभाग ने स्पष्ट किया कि वन भूमि पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।





Top