Breaking News
खबरें पढ़ें
मुख्य विकास अधिकारी ने बाणसागर परियोजना और प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण || Payment Setu App से लंबित वादों के त्वरित निस्तारण की पहल || EVM/VVPAT स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पर डीएम ने दिए सख्त निर्देश || घोरावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में 57 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 8 का निस्तारण || विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, 74 हजार कटे मतदाताओं की होगी बूथ स्तर पर पड़ताल || 32वीं जिला स्काउट-गाइड रैली का हर्षोल्लास के साथ हुआ शुभारंभ || निःशुल्क नेत्र शिविर में 26 मरीजों का पंजीकरण || बाबूलाल का शव पहुंचा ननिहाल, देर शाम हुआ दाह संस्कार || घरों और मंदिरों में धूमधाम से मना तुलसी विवाह || नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का शिक्षकों ने किया स्वागत
Saturday 21st November 2026 07:05:00 PM

32वीं जिला स्काउट-गाइड रैली का हर्षोल्लास के साथ हुआ शुभारंभ

Blog single photo
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• अनुशासन, देश सेवा और समर्पण के संदेश से गूंजा उद्घाटन समारोह

घोरावल(सोनभद्र)। सोनांचल इंटर कॉलेज के तत्वावधान में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश की 32वीं जिला रैली का आयोजन खराब मौसम के बावजूद हर्षोल्लास के साथ किया गया। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि सूरज श्रीवास्तव के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि स्काउट और गाइड संघर्षपूर्ण परिस्थितियों में पूरे मनोयोग से कार्य करते हैं, जिसकी उपयोगिता वर्तमान परिवेश में भी दिखाई देती है। अनुशासन, देश सेवा और समर्पण इनके प्रमुख उद्देश्य हैं। आज के समय में स्काउट और गाइड की गतिविधियों को गति देना नितांत आवश्यक है।

• बच्चों को चरित्र निर्माण और संघर्षशीलता अपनाने के लिए किया प्रेरित

अध्यक्षीय संबोधन में अध्यक्ष इनामुल हक अंसारी ने बच्चों को जीवन में चरित्र निर्माण और संघर्षशीलता के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य काशी प्रसाद मौर्य ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि जिला मुख्यायुक्त स्काउट डॉ. प्रबोध कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. अमर सिंह, सत्यनारायण कनौजिया, रामरक्षा, काशीनरेश, राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाले रवि सिंह, अवधेश कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश पाठक ने किया।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top