Breaking News
खबरें पढ़ें
मुख्य विकास अधिकारी ने बाणसागर परियोजना और प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण || Payment Setu App से लंबित वादों के त्वरित निस्तारण की पहल || EVM/VVPAT स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पर डीएम ने दिए सख्त निर्देश || घोरावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में 57 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 8 का निस्तारण || विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, 74 हजार कटे मतदाताओं की होगी बूथ स्तर पर पड़ताल || 32वीं जिला स्काउट-गाइड रैली का हर्षोल्लास के साथ हुआ शुभारंभ || निःशुल्क नेत्र शिविर में 26 मरीजों का पंजीकरण || बाबूलाल का शव पहुंचा ननिहाल, देर शाम हुआ दाह संस्कार || घरों और मंदिरों में धूमधाम से मना तुलसी विवाह || नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का शिक्षकों ने किया स्वागत
Saturday 21st November 2026 07:45:00 PM

विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, 74 हजार कटे मतदाताओं की होगी बूथ स्तर पर पड़ताल

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• बूथ अध्यक्ष से लेकर जिला कमेटी तक के पदाधिकारियों को सौंपी गई चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

दुद्धी(सोनभद्र)। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के म्योरपुर ब्लॉक सभागार में भाजपा पदाधिकारियों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने की। इसमें म्योरपुर, बभनी, दुद्धी और विंढमगंज मंडल के ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, नगर पंचायत प्रतिनिधि, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां घोषित करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त मंत्री जीत सिंह खरवार ने सभी पदाधिकारियों से बेहतर चुनाव प्रबंधन के लिए आपसी समन्वय बनाकर काम करने तथा नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए फार्म-6 भरवाने पर जोर दिया।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रवण सिंह गौड़ ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष की भूमिका में है। उन्होंने नए मतदाताओं के नाम जुड़ने की जिम्मेदारीपूर्वक पड़ताल करने की बात कही।

• घर-घर जाकर 74 हजार कटे मतदाताओं की होगी जांच, ऑनलाइन आवेदन पर जोर

विधानसभा प्रभारी संतोष शुक्ला ने कहा कि 2027 के चुनाव में दुद्धी विधानसभा में कमल खिलेगा और पार्टी का प्रत्याशी कमल का फूल होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी, सभी कार्यकर्ता मिलकर चुनाव लड़ेंगे। विधानसभा क्षेत्र में करीब 74 हजार कटे मतदाताओं की बूथ स्तर पर घर-घर जाकर पड़ताल की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से छूटे हुए मतदाताओं के नाम जुड़वाने की जिम्मेदारी और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। मंडल स्तर पर सभी केंद्रों के प्रभारी प्रवासियों की सूची भी अपडेट की गई, जो बूथों पर कार्य करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम गीत के साथ हुआ। विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

समापन राष्ट्रगान के बाद मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की दिवंगत माता के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर किया गया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गौड़, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनरेश पासवान, जिला मंत्री मनोज सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुषमा गौड़, अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष मोहर लाल सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन, दीपक अग्रहरि सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी मौजूद रहे।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top