Breaking News
खबरें पढ़ें
मुख्य विकास अधिकारी ने बाणसागर परियोजना और प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण || Payment Setu App से लंबित वादों के त्वरित निस्तारण की पहल || EVM/VVPAT स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पर डीएम ने दिए सख्त निर्देश || घोरावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में 57 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 8 का निस्तारण || विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, 74 हजार कटे मतदाताओं की होगी बूथ स्तर पर पड़ताल || 32वीं जिला स्काउट-गाइड रैली का हर्षोल्लास के साथ हुआ शुभारंभ || निःशुल्क नेत्र शिविर में 26 मरीजों का पंजीकरण || बाबूलाल का शव पहुंचा ननिहाल, देर शाम हुआ दाह संस्कार || घरों और मंदिरों में धूमधाम से मना तुलसी विवाह || नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का शिक्षकों ने किया स्वागत
Saturday 21st November 2026 12:42:00 PM

रेल ठहराव की मांग पर आंदोलन और आश्वासन बेअसर

Blog single photo
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• अब चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी में क्षेत्रवासी

विंढमगंज(सोनभद्र)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रांची–चोपन एक्सप्रेस और स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के ठहराव की मांग वर्षों से उठ रही है, लेकिन लगातार आंदोलन और रेलवे अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बावजूद मांग पूरी नहीं हुई। इससे क्षेत्रीय जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है। दोनों ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए 15 किलोमीटर दूर झारखंड के नगर उंटारी स्टेशन जाना पड़ता है, जिससे उन्हें अतिरिक्त किराया और समय खर्च करना पड़ता है। चार राज्यों की सीमाओं से जुड़े इस क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग रोजगार, शिक्षा, व्यापार और इलाज के लिए रेल यात्रा करते हैं।

• दो मिनट के ठहराव के लिए वर्षों से उठ रही आवाज

क्षेत्रवासियों का सवाल है कि जब दोनों ट्रेनें विंढमगंज स्टेशन से होकर गुजरती हैं तो यात्रियों की सुविधा के लिए दो मिनट का ठहराव क्यों नहीं दिया जा सकता? इस मांग को लेकर एडवोकेट रमेशचंद्र कुशवाहा, ओम प्रकाश रावत, अजय गुप्ता, सुरेन्द्र पासवान, संजय गुप्ता, अभिषेक सिंह, ओपी यादव, नंदकिशोर गुप्ता, राजा राम, लक्ष्मण और विजय पासवान सहित अन्य लोग लगातार आवाज उठा रहे हैं। अब लोगों ने इस मांग को आगामी चुनाव में प्रमुख मुद्दा बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वर्षों से केवल आश्वासन देने वाले जनप्रतिनिधियों से अब जवाब मांगा जाएगा।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top