बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर ग्राम पंचायत के पुनर्वास बाईपास बैढन-सिरसोती मार्ग पर मेवालाल के घर के समीप ट्रेलर का शाफ्ट टूटने और मुर्गा पलटकर सड़क के बीच खड़ा हो जाने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। शुक्रवार दोपहर से शनिवार अपराह्न तक जाम के कारण यातायात बाधित रहा।
जाम में फंसे वाहन चालकों सुनील कुमार, आकाश, दीपक, विजय शंकर और नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि लंबे समय से फंसे होने के कारण खाने-पीने की समस्या हो रही है। कुछ चालक अपने वाहनों में रखे सामान से भोजन बनाकर समय गुजार रहे हैं।
• सिंगल सड़क होने से वाहनों को निकालना मुश्किल, पुलिस मौके पर तैनात
जाम से निजात दिलाने के लिए एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से वैकल्पिक रास्ता तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि सड़क सिंगल होने के कारण वाहनों को निकाल पाना संभव नहीं हो पा रहा है। बगल से रास्ता बनाने का प्रयास जारी है। मौके पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात है।
SVG इण्डिया न्यूज डेस्क







