Breaking News
खबरें पढ़ें
मुख्य विकास अधिकारी ने बाणसागर परियोजना और प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण || Payment Setu App से लंबित वादों के त्वरित निस्तारण की पहल || EVM/VVPAT स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पर डीएम ने दिए सख्त निर्देश || घोरावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में 57 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 8 का निस्तारण || विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, 74 हजार कटे मतदाताओं की होगी बूथ स्तर पर पड़ताल || 32वीं जिला स्काउट-गाइड रैली का हर्षोल्लास के साथ हुआ शुभारंभ || निःशुल्क नेत्र शिविर में 26 मरीजों का पंजीकरण || बाबूलाल का शव पहुंचा ननिहाल, देर शाम हुआ दाह संस्कार || घरों और मंदिरों में धूमधाम से मना तुलसी विवाह || नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का शिक्षकों ने किया स्वागत
Saturday 21st November 2026 06:48:00 PM

घरों और मंदिरों में धूमधाम से मना तुलसी विवाह

Blog single photo
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• शालिग्राम-तुलसी विवाह में उमड़े श्रद्धालु, गूंजे जयकारे

बीजपुर(सोनभद्र)। देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर शनिवार को रिहंदनगर सहित बीजपुर क्षेत्र के अधिकांश घरों और मंदिरों में तुलसी विवाह का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। रिहंदनगर में आयोजित समारोह में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर तुलसी माता को लाल चुनरी, चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, फूल-माला और मिठाई अर्पित की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया।


Blog single photo


• जय तुलसी माता और जय श्रीहरि के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

इस दौरान श्रद्धालुओं ने तुलसी माता और भगवान शालिग्राम की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि एवं परिवार के कल्याण की कामना की। मंदिर समिति की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि तुलसी विवाह के साथ ही चार माह से रुके मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है, इसलिए इस पर्व का विशेष धार्मिक महत्व है। क्षेत्र के अन्य मंदिरों और घरों में भी आकर्षक झांकियां सजाई गईं। देर शाम तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा।

Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top