Breaking News
यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन हाई स्कूल में 20, इंटर में 358 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित     |     अग्निवीर भर्ती रैली 2026: सोनभद्र के युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका     |     झूला झूलते समय 8 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• संदिग्ध हालात में स्विफ्ट कार धू-धू कर जली, एंबुलेंस भी चपेट में आई

सोनभद्र। दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में देर रात खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में स्टाफ नर्स सरोज खान की लाल रंग की नई स्विफ्ट कार आ गई, जो लगभग 70 प्रतिशत तक जलकर खाक हो गई। कार के पास खड़ी ओमनी एंबुलेंस भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई। मरीजों और एंबुलेंस कर्मियों ने शोर मचाकर लोगों को जगाया, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में कार से खुद-ब-खुद आग की लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटा हुआ है। घटना को लेकर सीएचसी परिसर में चर्चा का माहौल है।





Top