Breaking News
यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन हाई स्कूल में 20, इंटर में 358 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित     |     अग्निवीर भर्ती रैली 2026: सोनभद्र के युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका     |     झूला झूलते समय 8 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• रॉबर्ट्सगंज स्थित विद्यालय में बच्चों का हुआ विशेष टीकाकरण

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। कचहरी के पास स्थित वीरांगना विद्या मंदिर स्कूल में खसरा-रूबेला टीकाकरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को एमआर (खसरा-रूबेला) का टीका लगाया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अभियान के तहत सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य खसरा और रूबेला जैसी संक्रामक बीमारियों के उन्मूलन के साथ बच्चों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाना है।

एएनएम ने किया टीकाकरण, अभिभावकों से की अपील

कार्यक्रम में पहुंचीं एएनएम सरोज कुमारी ने बच्चों को टीका लगाया और अभिभावकों से समय पर टीकाकरण कराने की अपील की। उन्होंने नारा दिया—“खसरा-रूबेला बीमारी को हटाएंगे, एमआर का टीका जरूर लगवाएंगे।” विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बताया कि अब तक लगभग 50 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है तथा शेष बच्चों का टीकाकरण जारी है। इस अवसर पर शिक्षक श्रवण दुबे, शिव कुमार, पूजा, रजिया खातून, शिवांगी सहित अन्य अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।





Top